प्रहलाद पटेल बोले- पहले भारत हथियारों का आयात करता था, अब निर्यात करने लगा है... रक्षा कंपनियों ने हासिल किए 29 पेटेंट

5/10/2022 4:30:08 PM

खंडवा(निशात सिद्दिकी): मध्यप्रदेश के खंडवा में कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म जयंती पर राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय पर आयोजित की गई। संगोष्ठी में पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सुरक्षा के मामले में तेजी से परिवर्तन किया है। पहले हम हथियारों का आयात करते थे, आज हम निर्यात करने वाले देश बन गए हैं। वहीं पंजाब में साइबर सेल के ऑफिस पर हुए हमले और हिमाचल प्रदेश की विधानसभा के गेट पर खालिस्तानी झंडे लहराए जाने पर उन्होंने कहा कि अब कोई भी आतंकी या उसका साथी बख्शा नहीं जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में शामिल होने आए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि 2014 के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर जितनी तेजी से काम हुआ उतना पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पहले हम हथियारों का आयात करने वाले देश थे अब हम निर्यात करने वाले देश बन गए हैं। हमारे देश की सीमाओं पर जितने भी एयरपोर्ट है आज सब ऑपरेशनल हैं। सभी एयरपोर्ट आने वाले 50 सालों के मुताबिक सभी कंप्लीट है।



उन्होंने कहा कि 209 वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंधित लगा दिया गया है, लेकिन हम देश में यह वस्तुएं नहीं बनाएंगे तो यह प्रतिबंध हमारे लिए मुसीबत बन सकता है। इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि जो भी व्यक्ति अनुसंधान के क्षेत्र में काम करेगा उसे केंद्र सरकार पूरी तरह मदद करेगी। हमारी जितनी भी रक्षा कंपनियां है उन्होंने 29 पेटेंट हासिल कर लिए हैं। यह पेटेंट हासिल करने का मतलब है दुनिया की प्रतिस्पर्धा में हम भी छाती तान के खड़े है।

केंद्रीय मंत्री प्रसाद पटेल ने कहा कि संसद सदस्य होने के नाते मैं 2016 से इस बात से भली भांति परिचित था कि चाइना बॉर्डर पर हमारे जितने भी एयरपोर्ट फंक्शनल नहीं थे वह सभी फंक्शनल हो गए हैं। हमारी मिसाइल वहां लग गई थी। उन्होंने कहा कि 2016 के बाद हमारी सेना को जो इंस्ट्रुमेंटल सपोर्ट भारत सरकार ने दिया है उसके लिए मैं प्रधानमंत्री का अभिनंदन करता हूं।



वहीं उन्होंने अपनी पार्टी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म जयंती पर भारत की बढ़ती सुरक्षा व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषय को चुना, सामान्यत: लोग रक्षा क्षेत्र में संवाद नहीं कर पाते। मगर इस तरह का संवाद राष्ट्र की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जरूरी है।

पंजाब में साइबर सेल पर हुए हमले और हिमाचल के विधानसभा के गेट पर खालिस्तान समर्थकों ने झंडा लहाराने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि फर्क आपको दिखता होगा, पहले जब पंजाब में आतंकी हमला करते थे तो जश्न मनाते थे। अब कोई हमला करता है तो कुछ ही घंटों के भीतर वह अपने साथियों के साथ मारा जाता है, यही फर्क है पूर्व की सरकारों और वर्तमान सरकार में है। किसी भी आतंकी को अब बख्शा नहीं जाएगा।

meena

This news is Content Writer meena