कड़ी मेहनत से बुरे हालातों से उभरी प्रकाश बाई, आज अपने दम पर बच्चों को दिलवा रही हाई एजुकेशन

3/8/2022 12:25:31 PM

देवास(एहतेशाम कुरेशी): देश- प्रदेश में अब महिलाएं भी पुरुष के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर काम रही है और स्वयं को आत्म निर्भर बना रही है। महिलाएं अब स्व सहायता समूह से जुड्कर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवा रही है।



ऐसी ही देवास जिले के ग्राम राजोदा की रहने वाली एक महिला मिसाल बनी है,जहां कलेक्टर कार्यालय परिसर (प्रांगण)में स्थित "दीदी कैफे केंटीने" चलाने वाली संचालिका प्रकाश बाई ने बताया कि पहले उसकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी,पहले उन्हें मज़दूरी करके वो भी कभी मिलती थी, कभी नहीं मिलती थी को लेकर परिवार चलाने में काफी दिक्कतें आती थी। लेकिन महिला स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद आज खुद व्यवयाय चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रही है।



महिला एक छोटे से गांव राजोदा की रहने वाली है, जो अपनी आजीविका के माध्यम से खुद का व्यवसास कर रही है,जिसमें महिला का पति भी उसका साथ देता है। वहीं महिला के दोनों बच्चें भी अब कॉलेज की पढ़ाई कर रहे हैं।

meena

This news is Content Writer meena