Sant Gahira Guru University: पहले दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर, राज्यपाल समेत कैबिनेट मंत्री लेंगे हिस्सा

3/23/2022 7:27:22 PM

जय प्रकाश एक्का (अम्बिकापुर): सरगुजा के संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियां जोरों पर है। 26 मार्च को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके शामिल होगी। जिसे लेकर प्रशासन कोई कोताही नहीं बरतना चाहता है। इसी कड़ी में बुधवार को आयोजन स्थल का जायजा यूनिवर्सिटी के कुलपति एके सिंह, कलेक्टर संजीव झा, एसपी अमित तुकाराम कांबले समेत प्रशासन और यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने लिया।

राज्यपाल समेत कैबिनेट मंत्री लेंगे हिस्सा 

दरअसल अपने स्थापना के बाद से अब तक संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय प्रबंधन दीक्षांत समारोह का आयोजन नहीं कर पाया था। यही कारण है कि पहली बार आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर है। अंबिकापुर के पीजी कॉलेज में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें गोल्ड मेडलिस्ट के अलावा डिग्री पूरे करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। बेहद ही गरिमा पूर्ण होने वाले इस कार्यक्रम में राज्यपाल अनुसुइया उइके शामिल होगी। इसके साथ ही साथ कैबिनेट मंत्री भी इस दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के साथ ही दीक्षांत समारोह का आयोजन गरिमा पूर्ण तरीके से हो सके, इसके लिए निर्देश जारी किए जा रहे हैं। 

 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh