Punjab Kesari MP ads

आ गया MP BJP की प्रदेश कार्यकारिणी के ऐलान का समय,अनुभव और युवा जोश से लबरेज टीम तैयार,ऐलान कभी भी

Friday, Mar 20, 2026-07:34 PM (IST)

(भोपाल): भारतीय जनता पार्टी (BJP ) मध्यप्रदेश में अब लगातार नियुक्तियां करने मे जुट गई है। नवरात्रे शुरु हो गए हैं और पार्टी ने कई पदाधिकारियों का ऐलान करने शुरु कर दिए हैं। अब भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के ऐलान का समय भी नजदीक आ गया है। अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए नई कार्यकारिणी के गठन की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

जोश और होश का संगम होगी नई प्रदेश कार्यकारिणी

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में ऐसी टीम तैयार करने की कोशिश की जा रही है, जिसमें अनुभव और युवा का  तालमेल हो , नई ऊर्जा के साथ संयम हो, इस तरह से  संतुलन बनाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार इस कार्यकारिणी में पार्टी वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ-साथ नए चेहरों को भी माके देना चाहती है। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल समेत दूसरे पदाधिकारियों से चर्चा का अंतिम दौर जारी है।

संभावना जताई जा रही है कि इन नवरात्रों या इस मार्च के अंत तक नई टीम का ऐलान कर दिया जाएगा। नई कार्यकारिणी में इस बार ऐसे लोगों को शामिल किए जाने पर फोकस किया जा रहा है जो लंबे समय से पार्टी में सक्रिय हैं और काम कर रहे हैं।

युवा और नए चेहरों से पार्टी संगठन को धार देने की कोशिश

दरअसल इस कार्यकारिणी में युवा और नए चेहरों को शामिल करके पार्टी संगठन में नई ऊर्जा भरने की कोशिश में है। इसके लिए  प्रदेश स्तर ही नहीं, अब जिला और मंडल स्तर पर भी संगठनात्मक गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संकेत दे दिए हैं कि अप्रैल में विस्तारित टीम के साथ पहली कार्यसमिति बैठक आयोजित होगी। जाहिर है अब पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर बिल्कुल एक्टिव मोड में आ चुकी है और कभी भी ऐलान का धमाका हो सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News