MP में 17 हजार से अधिक बहनें पंचायतों के लिए चुनी गई, ये सीएम शिवराज के कुशल नेतृत्व की देन: राष्ट्रपति मुर्मू

11/16/2022 3:52:32 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (cm shivraj singh) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (president Droupadi Murmu) पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू (Droupadi Murmu) बहुत अद्भुत है। उन्होंने साधारण गरीब परिवार में जन्म लिया और अपनी मेहनत और परिश्रम से राष्ट्रपति मुर्मू ने आज सर्वोच्च पद पर पहुंची है।गरीब परिवारों में जन्म लेने वाली महिलाओं के लिए राष्ट्रपति मुर्मू एक उदाहरण है। कम समय में ही उनके ऊपर दुख का पहाड़ टूटा। पहले पति और बाद में बेटा का देहांत हो गया। लेकिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू टूटी नहीं। उन्होंने पार्षद से राष्ट्रपति तक का सफर तय किया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उनकी कहानी महिलाओं को आगे बढ़ने में प्रेरणा देती है। 

घरेलू उत्पाद में आगे बढ़ रही है महिलाएं: CM शिवराज सिंह चौहान 

सीएम शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan) ने कहा कि वहीं स्व सहायता समूह (Self Help Group) की महिलाओं ने प्रदेश में चमत्कार करके बता दिया है।आज महिलाएं घरेलू उत्पाद के साथ अनेक कार्य कर रही है। महिलाएं आज लखपति की श्रेणी में शामिल हो गई है। 17 हज़ार महिलाएं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव (three-tier panchayat elections) में निर्वाचित हुई है। मध्य प्रदेश में होने वाली भर्तियों में महिलाओं को आरक्षण दिया जा रहा है। सीएम (CM) ने कहा कि आज अभी को संकल्प लेना है की हम गरीब नहीं रहेंगे और बेटियों को आगे बढ़ाने काम कर रहे हैं। सीएम शिवराज ने बेटियों को बेटे समान अधिकार देने और नशा मुक्त गांव बनाने का संकल्प याद दिलाया। 

बराबर मौका मिले तो आगे निकल सकती हैं बेटियां: राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू

राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू ने कहा कि महिलाएं स्वभाव से ही कम से कम संसाधनों में अधिक से अधिक उपयोग लेने का कम जानती हैं। इस कार्यक्रम के जरिए महिलाएं जागरूक होंगी और स्वरोजगार से जुड़ेगी। रोजगार के सभी क्षेत्र में पुरुषों के साथ समाज और देश के हिट में लगातार काम करती हैं। समान अवसर मिलने पर बेटियां बेटों से आगे निकलने की क्षमता रखती हैं। घर में एक महिला शिक्षित होती है, तो पूरा परिवार शिक्षित होता है और एक परिवार शिक्षित होता है तो पूरा समाज शिक्षित होता है। देश के विकास के लिए पुरुष-महिला दोनों को समान रूप से शिक्षित करना होगा। सामाजिक अवसर देने होंगे और आगे बढ़ाना होगा तभी देश परम वैभवशाली बनेगा। महिलाएं अपनी प्रतिभा का भरपूर उपयोग करें। 

आपसी सहयोग से आगे बढ़े आधी आबादी: राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई और प्रतियोगिताओं में लड़कों से ज्यादा मेडल लड़कियां लाती हैं। राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू ने महिलाओं से आह्वान किया कि महिला महिलाओं की मदद करें और आपसी सहयोग से आगे बढ़े। 

मैंने कभी काम को छोटा नहीं समझा: राष्ट्रपति

वहीं मध्य प्रदेश आई राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू ने प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा प्रदेश में 4 लाख महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी है। यह वाकई सराहनीय प्रयास है। इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि मैंने कभी काम को छोटा नहीं समझा, कभी किसी विशेष काम की इच्छा नहीं की। कि यह कम मिले या वह काम मिले, बस जो मिलन लगन से करती गई। आप मेहनत ईमानदारी सच्चाई और लगन से कोई भी काम करेंगे तो आप आगे बढ़ेंगे और सफल बनेंगे। 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh