राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रायपुर, CM साय ने पुष्प गुच्छ भेंटकर किया स्वागत
Thursday, Oct 22, 2026-01:22 PM (IST)
रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच चुकीं हैं। उनके आगमन पर रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विषणु देव साय और राज्यपाल रमेन डेका ने स्वागत किया है। इस दौरान द्रौपदी मुर्मू विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या की पावन धरा छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार में राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु की सहभागिता छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का अवसर है। उनकी उपस्थिति से प्रदेश की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं का मान बढ़ेगा तथा विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी।

