कांग्रेस ने इस नेता को सौंपी MP कांग्रेस अनुसूचित जाति के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी
9/24/2020 7:26:37 PM
भोपाल: मध्यप्रदेश में उपचुनाव की तैयारियों के बीच प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। चौधरी अब मध्य प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। सुरेंद्र चौधरी को यह जिम्मेदारी पूर्व गृहमंत्री महेंद्र बौद्ध ने हाल ही में पीसीसी के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष पद के इस्तीफे के बाद सौंपी गई है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र चौधरी जी को मप्र कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
— MP Congress (@INCMP) September 24, 2020
कांग्रेस परिवार आपके सफलतम कार्यकाल की कामना करता है। pic.twitter.com/G1EkNYnWN5
आपकों बता दें कि पार्टी से नाराज होकर महेंद्र बौद्ध ने पद से इस्तीफा दिया था और बसपा ज्वाइंन कर ली थी। बौद्ध ने प्रदेश नेतृत्व पर अनुसूचित जाति विभाग के नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि अनुसूचित जाति की सीटों के प्रत्याशी चयन में अनुसूचित जाति विभाग या उसके पदाधिकारियों से कोई राय नहीं ली गई, उन्हें दरकिनार किया गया।