MP की चार हस्तियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया ''पद्मश्री पुरस्कार'' से सम्मानित

3/11/2019 4:16:50 PM

भोपाल: राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को राष्‍ट्रपति भवन में पद्म पुरस्‍कार प्रदान किया। एक विशेष समारोह में जानी-मानी हस्तियों को पद्म पुरस्‍कार प्रदान किए गए। केंद्र सरकार ने 26 जनवरी को इसके लिए कुल 112 नामों की घोषणा की थी। उनमें से पहले समूह में 56 नाम शामिल रहे, जिन्हें आज सम्मानित किया गया। बाकी 56 पुरस्कारों के लिए दूसरा समारोह 16 मार्च को होगा। पद्म पुरस्कारों के लिए चयनित विभूतियों में मध्यप्रदेश  के महेश शर्मा, बाबूलाल दहिया, प्रताप सिंह हर्दिया भी शामिल रहे। 


 

महेश शर्मा: झाबुआ के गांधी कहे जाने वाले महेश शर्मा ने ‘भागीरथ’ बन हलमा अभियान से शिव गंगा बहा दी है। सभी को एकजुट कर उन्होंने हजारों जल संरचनाओं का निर्माण किया। आज आइआइटी, आइआइएम और विश्वविद्यालयों की शोधार्थी उनके कार्यों की थाह पाने की कोशिश कर रहे हैं। रहन-सहन और पहनावा कुछ-कुछ महत्मा गांधी जैसा, एक धोती और तन ढंकने के लिए एक कपड़ा। यही उनकी पहचान भी है। दृढ़ निश्चय के दम पर वनवासियों के साथ मिलकर नई इबारत लिखने वाले महेश शर्मा को आदिवासी विकास और सामाजिक कार्यों के लिए पद्मश्री से नवाजा गया। शिव गंगा अभियान प्रमुख शर्मा ने ग्रामीणों को सिखाया कि झाबुआ की बंजर भूमि पर पानी से खेती किस तरह से की जा सकती है। 
 


 

बाबूलाल दाहिया: पद्मश्री पाने वालों में जिले के वरिष्ठ साहित्यकार व किसान बाबूलाल दाहिया भी शामिल हैं। यह पुरस्कर उन्हें परंपरागत धान की किस्में, एक दर्जन से अधिक देशी गेहूं एवं अनेक प्रकार की जड़ी बूटियों, पेड़-पौधे वनस्पतियों व सब्जियों की प्रजातियों के संरक्षण व संवर्धन के लिए दिया गया है।
 


 

डॉक्टर प्रताप सिंह हार्दिया:   डॉक्टर प्रताप सिंह हार्दिया ने साल 1964 में इंदौर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। डॉक्टर हार्दिया अब तक करीब 6 लाख से ज्यादा सफल आंखों का ऑपरेशन कर चुके है। वे पीएस हार्डिया एडवांस्ड आई सर्जरी एंड रिसर्च सेंटर के संस्थापक है। डॉक्टर हार्दिया को पद्मश्री से पहले देश के साथ विदेशों में कई ख्याति प्राप्त सम्मानों से नवाजा जा चुका है। साथ ही उन्हें सबसे अधिक सर्जरी के लिए प्रतिष्ठित 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

suman

This news is suman