मप्र में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल, इतने बढ़ गए दाम

7/12/2018 12:24:40 PM

भोपाल : मध्यप्रदेश में पैट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। पिछले 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल का मूल्य 90 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया। बुधवार को पैट्रोल 82.30 और डीजल 72.02 रुपए लीटर बिका। वाहन चालकों के लगातार बढ़ते आक्रोश और राजनीतिक दलों की खिलाफत के बाद तेल कम्पनियों ने जून महीने के दूसरे पखवाड़े से पैट्रोल-डीजल के दामों में राहत देना शुरू किया था।



इससे पहले 30 मई को पैट्रोल 84.10 रुपए लीटर बिका था। डीजल का दाम भी 73.02 रुपए लीटर पर पहुंच गया था। इसके बाद थोड़ी गिरावट का दौर शुरू हुआ। पैट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि का कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी और रुपए का मूल्य कमजोर होने को माना जा रहा है।

इतने बढ़े दाम... 

 

4  जुलाई  

81.30 रुपए  

71.11 रुपए

5  जुलाई  

81.47 रुपए

71.24 रुपए

6  जुलाई  

81.61  रुपए 

71.41 रुपए

7  जुलाई  

81.74 रुपए

71.52 रुपए

8  जुलाई  

81.89 रुपए   

71.62 रुपए

9  जुलाई  

82.13  रुपए 

71.84 रुपए

10 जुलाई  

82.30  रुपए

72.01 रुपए

11 जुलाई  

82.30 रुपए

72.01रुपए

(दाम रुपए प्रति लीटर) 

Prashar

This news is Prashar