Punjab Kesari MP ads

महाकाल के गर्भ गृह में आग से झुलसे सेवक की मौत, मुंबई में इलाज के दौरान तोड़ा दम...

Wednesday, Apr 10, 2024-10:58 AM (IST)

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में महाकाल मंदिर में 25 मार्च को गर्भ गृह में आग लगने से सेवक सत्यनारायण सोनी झुलस गए थे। बुधवार को मुंबई के अस्पताल में सेवक सत्यनारायण सोनी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। आपको बता दें कि सत्यनारायण गंभीर रूप से झुलसे थे। उनको इंदौर जिले के अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण मुंबई रेफर कर दिया गया था। आपको बता दें की 25 मार्च की सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भ गृह में अचानक आग लग गई थी इस आग में 14 लोग झुलस गए थे।


 इस हादसे के समय मंदिर में हजारों श्रद्धालु मौजूद थे और सभी श्रद्धालु महाकाल के साथ होली मना रहे थे।आग पर समय रहते काबू पा लिया गया था नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था 


गुलाल फेंकने से भड़की थी आग..

इस हादसे के बाद उज्जैन कलेक्टर ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे। घटना की जांच में सामने आया था कि यह आग केमिकल वाला गुलाल फेंकने के बाद लगी थी। जांच की जिम्मेदारी अपर कलेक्टर मृणाल मीणा को सौंपी गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News