MP के कैबिनेट मंत्री को रास नहीं आया मोदी का प्रिंस के गले मिलना, साधा निशाना

2/20/2019 11:49:28 AM

भोपाल: सऊदी अरब के शाहजादे को पीएम मोदी द्वारा गले लगाने पर एमपी के नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट जारी कर पीएम पर तंज कसा है।उन्होंने कहा है कि, 'अगर मुझसे इस विपरीत समय में गले लगने को कहा जाए तो में रूस के राष्ट्रपति को ही चुनूंगा, 1971 का समर्थन आज भी हमें याद है। पाकिस्तान इतना महत्वपूर्ण राष्ट्र नहीं उसकी यात्रा और प्राथमिकता भारत से पूर्व हो सके।'

 

 

 

दो दिनों की भारत यात्रा पर पहुंचें हैं शाहजादे
सऊदी अरब के शाहजादे मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सौद मंगलवार को दो दिनों की यात्रा पर भारत पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर गले मिलकर उनका स्वागत किया। शाहजादे के दौरे के दौरान पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का विषय एक प्रमुख मुद्दा रहेगा। साथ ही दोनों देश रक्षा संबंधों में बढ़ोतरी पर भी चर्चा करेंगे। 

suman

This news is suman