पुलिस की बड़ी कार्रवाई, क्रिकेट में करोड़ो की सट्टे बाजी करते प्रिंस जैन को किया गिरफ्तार

7/6/2019 10:28:30 AM

जबलपुर: जबलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ो के क्रिकेट सट्टाबाजी करने वाले प्रिंस जैन को गिरफ्तार किया है। राजनीतिक रसूल रखने वाले प्रिंस जैन से कोतवाली पुलिस ने करोड़ो रुपए का लेखा जोखा भी बरामद किया है। 


जानकारी के अनुसार, जबलपुर एसपी अमित सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि विजय नगर निवासी प्रिंस जैन क्रिकेट सट्टा खिला रहा है जिसके तार सिर्फ मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि अन्य राज्यो से जुड़े है। जिसके आधार पर अमित सिंह ने एक टीम का गठन किया। टीम ने छापा मारते हुए प्रिंस जैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी के पास से 30 हजार रुपए नगद भी मिले है इसके अलावा एक एंड्रॉइड मोबाइल भी मिला है जिसमे क्रिकेट सट्टे का लेखा-जोखा है। 



वहीं दूसरी ओर आरोपी प्रिंस जैन के राजनीतिक लोगो से घनिष्ठ संबंध है। यही वजह है कि उसके गिरफ्तार होते है कांग्रेस और भाजपा के नेता उसे छुड़ाने पहुंच गए। हालांकि मामला एसपी अमित सिंह के पास होने के कारण नेता जन राजनीतिक दबाव बनाने में असफल रहे तथा आरोपी को अभी तक भी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

meena

This news is Edited By meena