लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने सिंधिया को सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

1/23/2019 3:00:24 PM

भोपाल: कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 से पहले गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का महासचिव प्रभारी नियुक्त किया है।

राहुल गांधी ने दी ये जिम्मेदारी
इससे पहले पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान सिंधिया को मध्यप्रदेश चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया था। चुनावी जीत में सिंधिया ने मध्यप्रदेश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसी भरोसे के चलते पार्टी द्वारा उन्हें अब लोकसभा चुनाव से पहले महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि सिंधिया का नाम मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए भी चर्चा में रहा था, लेकिन पार्टी और विधायकों की सहमति के बाद कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाया गया।
 


इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी में महासचिव नियुक्त किया है, उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार दिया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने का बाद अशोक गहलोत को संगठन का महासचिव बनाया गया है। साथ ही पार्टी ने केसी वेणुगोपाल को संगठन का महासचिव बनाते हुए कर्नाटक का प्रभारी बनाया है। वहीं गुलाम नबी आजाद हरियाणा के महासचिव - प्रभारी नियुक्त किए गए।

 

 

suman

This news is suman