परिणाम से पहले महाकाल के दर पर शिवराज, मांगा जीत के लिए आशीर्वाद

12/1/2018 12:17:15 PM

उज्जैन: विधानसभा चुनाव के बाद सभी पार्टियों परिणाम का इंतजार कर रही हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जीत का आशीर्वाद लेने के लिए महाकाल मंदिर पहुंच रहे हैं। शिवराज सिंह शुक्रवार को परिवार समेत भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंचे और चौथी बार सरकार बनाने के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने 3000 रुपए देकर दो रसीद भी कटाई।

शिवराज ने अपने परिवार के साथ सबसे पहले भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक कर महारूद्र पूजन किया और 20 मिनट की पूजा के बाद वे नंदी हाल में आ गए यहां उन्होंने नंदी महाराज के कान में मन की मुराद मांगी। इसके बाद शिवराज सिंह ने काल भैरव मंदिर में करीब 15 मिनट तक पूजा-अर्चना की और भैरव अष्टमी पर निकलने वाली सवारी में भैरव बाबा की पालकी को कांधा देकर उठाया। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने मीडिया से बात की और कहा कि, प्रदेश में भारी बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बन रही है। 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar