MP में दौरे से पहले नेता प्रतिपक्ष ने राहुल गांधी पर दागे सवाल, मांगा जवाब

2/8/2019 9:54:43 AM

भोपाल: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज शुक्रवार को भोपाल आ रहे हैं। वो यहां किसान आभार रैली को संबोधित करेंगें। लोकसभा चुनाव से पहले राहुल की ये रैली महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस आभार रैली में वे किसानों को लेकर बड़ा दांव खेल सकते है। राहुल के दौरे को लेकर भाजपा में हड़कंप की स्थिति है। दौरे से पहले ही भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर हमले करना शुरु कर दिए हैं।




10 दिनों में क्यों नहीं हुआ कर्ज माफ
नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से किसानों की कर्जमाफी को लेकर कुछ सवाल पूछे है। भार्गव ने कहा कि 'वे गांधी का स्वागत करते हैं, लेकिन उनसे कुछ सवाल भी पूछना चाहते हैं। विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था कि सरकार बनने पर दस दिनों के अंदर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। कमलनाथ को मुख्यमंत्री बने लगभग 50 दिन हो गए हैं और वे जानना चाहते हैं कि राज्य में कितने किसानों का कर्ज माफ हुआ है। क्या आप 10 दिन में कर्ज माफ न किए जाने पर मुख्यमंत्री को हटाने का वादा पूरा करेंगे।'





रॉबर्ट वाड्रा अल्प समय में करोड़पति कैसे बने
दूसरे सवाल में पूछा कि बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में ओले गिरे, फसल बर्बाद हुई, अन्न्दाता परेशान हैं, लेकिन मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री आपके लिए भीड़ जुटाने में व्यस्त रहे। बताएं, क्या आपको मौसम की मार से परेशान किसानों की चिंता की बजाय चुनावी मौसम की चिंता अधिक है। प्रदेश की जनता को ये फार्मूला भी जरूर बताएं, जिससे खुद को किसान बताने वाले रॉबर्ट वाड्रा अल्प समय में करोड़पति कैसे बने। वहीं उन्होंने राहुल पर हमला बोलते हुए कहा कि अभी विधानसभा चुनाव कर्जमाफी का झूठ बोलने वाले राहुल अब कौन-सा नया झूठ बोलेंगे, इसका जनता को इंतजार रहेगा।'
 

suman

This news is suman