प्लाई कटर से गला काटकर हत्या की सजा भुगत रहा था कैदी, 3 साल बाद प्लाई कटर से ही खुद का गला काटा

8/21/2021 1:22:19 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): मध्यप्रदेश की नरसिंहपुर जेल से इंदौर की केंद्रीय जेल में शिफ्ट किये गए एक 48 वर्षीय कैदी ने शनिवार सुबह कटर मशीन से अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली। बड़ी बात यह है कि मृतक ने जिस युवक की नरसिंहपुर में हत्या की थी वह भी इलेक्ट्रिक कटर मशीन से गला काटकर की थी। दरअसल, कैदी द्वारा किये गए सुसाइड की वजह अब तक पता नहीं चल पाई है। वही जेल प्रशासन और एफएसएल की टीम जांच में जुट गई है।

नरसिंहपुर के कैदी ने इंदौर जेल में आत्महत्या कर ली। फर्नीचर कटर मशीन से खुद की ही गर्दन काट ली...जी हां इंदौर की केंद्रीय जेल में कैदी द्वारा सुसाइड किये जाने की घटना शनिवार सुबह 8 बजे की बताई जा रही है। जेल प्रशासन की माने तो नरसिंहपुर के छोटा आजाद नगर में रहने वाला अनिल पिता वीरसिंह यादव साल 2019 के हत्या के मामले में दोहरा आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। कुछ समय पहले ही उसे नरसिंहपुर की जेल से इंदौर की केंद्रीय जेल में शिफ्ट किया गया था। इंदौर जेल में उसे बढ़ई का काम मिला था और आज सुबह वह बढ़ई कारखाने में काम करने गया था। काम करने के दौरान उसने इलेक्ट्रिक कटर मशीन को अपनी गर्दन पर रखा और खुद ही गर्दन काटकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद एक अन्य कैदी ने उसे ऐसा करने से रोकने के लिए पावर सप्लाय बन्द करने की कोशिश की लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। बड़ी बात यह है कि मृतक ने नरसिंहपुर में जिस व्यक्ति की हत्या की थी वह भी इलेक्ट्रिक कटर मशीन से ही गला काटकर ही की थी। वही जैसे ही जेल में बंद सजा याफ्ता कैदी की सुसाइड की खबर जेल प्रशासन तक पहुंची तो जेल में हड़कंप मच गया। इसके बाद जेल प्रशासन ने एफएसएल की टीम को सूचना दी।

हालांकि कैदी ने सुसाइड क्यों किया इस सवाल का जबाव फिलहाल नहीं मिला है। वही जेल प्रशासन ने जेल में किसी विवाद से भी इंकार किया है। लिहाजा, अब जेल प्रशासन सुसाइड के इस मामले के सामने आने के बाद बंदियों की सुरक्षा को लेकर कौन से कदम उठाता फिलहाल, इस पर अभी सवाल बने हुए है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News