जेल से बाहर आकर आरोपी ने महिला को उतारा मौत के घाट, खुद भी कर ली सुसाइड

7/2/2022 11:29:48 AM

रीवा (सुभाष मिश्रा): रीवा के गोविंगढ़ थाना अंतर्गत गढ़वा गांव में हत्या और सुसाइड से हड़कंप मच गया है। सूत्रों की मानें तो शुक्रवार की सुबह 8 बजे महिला का पति मतदान करने गया था। ऐसे में अकेली महिला के घर पर पहुंचकर आरोपी ने सुबह 8.30 बजे धारदार हथियार से गला रेत दिया था। फिर आधे घंटे बाद आरोपी भी 500 मीटर दूर जाकर फांसी के फंदे पर झूल गया।

इलाज के बाद महिला ने तोड़ा दम 

वारदात के बाद महिला को परिजनों की मदद से रीवा के संजय गांधी स्मृति हॉस्पिटल लाया गया। जहां तीन घंटे बाद महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आरोपी मृतक को गोविंदगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पीएम कराते हुए डेड बॉडी परिजनों को सौंप दी है। वहीं रीवा के एसजीएमएच से पोस्टमार्टम के बाद मृतका की लाश गांव भेजवाई है।

ये है मामला

गोविंदगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक गोकुलानंद पाण्डेय ने बताया कि 1 जुलाई की सुबह 8.30 बजे सोमवती मिश्रा पति सच्चिदानंद मिश्रा निवासी गढ़वा की गांव के ही आरोपी चंद्रमणि त्रिपाठी पुत्र सूर्यभान (40) ने गला रेत दिया था। ऐसे में महिला की एसजीएमएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। चर्चा है कि वारदात के समय मृतका का पति पोलिंग बूथ में मतदान कर रहा था।

PunjabKesari

हत्या के बाद आरोपी ने सुसाइड की 

गोविंदगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक गोकुलानंद पाण्डेय ने बताया कि 1 जुलाई की सुबह 8.30 बजे सोमवती मिश्रा पति सच्चिदानंद मिश्रा (45) निवासी गढ़वा की गांव के ही आरोपी चंद्रमणि त्रिपाठी पुत्र सूर्यभान (40) ने गला रेत दिया था। ऐसे में महिला की एसजीएमएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। चर्चा है कि वारदात के समय मृतका का पति पोलिंग बूथ में मतदान कर रहा था।

मार्च 2022 में महिला ने दर्ज कराया था मुकदमा 

पुलिस की मानें तो आरोपी मृतक चंद्रमणि त्रिपाठी शादीशुदा नहीं है। वह पांच भाई थे। जिसमें शादी सिर्फ एक भाई की ही हुई थी। चर्चा है कि दोनों के बीच कुछ चल रहा था। हालांकि मृतका ने मार्च 2022 में आईपीसी की धारा 354 का मुकदमा दर्ज कराया था। इस केस में आरोपी जेल में बंद था। वह कुछ दिनों पहले ही जेल से बाहर आया है। लेकिन आवेश में आकर आपराधिक प्रवृत्ति के आरोपी ने महिला की हत्या कर खुद सुसाइड कर लिया।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News