प्रियदर्शनी ने सेल्फी लेने से किया इंकार, गुस्साई कार्यकर्ता ने उठाया ये कदम

4/8/2019 1:49:33 PM

भोपाल: लोकसभा चुनावी व्यस्तताओं के चलते सांसद सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र को समय नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में उनकी पत्नी  प्रियदर्शनी राजे ने क्षेत्रीय दौरा करना और जनता से मिलना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में रविवार को सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे ने मतदान केंद्र स्तर पर काम करने वाली खास टीम के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ लगभग पांच घंटे तक सीधी बातचीत की। कार्यक्रम के बाद एक महिला कार्यकर्ता ने उनके साथ सेल्फी लेना चाही, तो उन्होंने मना कर दिया। इससे नाराज कार्यकर्ता अपने गले से आईडी कार्ड उतारकर टेबल पर रखकर चली गई।
 


नाराज कार्यकर्ता ने गले से उतार दिया आईडी कार्ड
दरअसल, नानाखेड़ी स्थित गार्डन में पोलिंग बूथ प्रभारी और उनकी टीम के लिए अलग-अलग टेबल लगाई गई थीं। जब प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया कार्यक्रम में पहुंची, तो एक महिला कार्यकर्ता ने उनके साथ सेल्फी लेना चाही। उन्होंने मना करते ही कार्यकर्ता जिद पर अड़ी रही। दोनों के बीच कुछ देर बहस भी हुई। तब प्रियदर्शिनी राजे ने उसे समझाया कि अभी काम कर लें। कार्यकर्ता को यह बात अच्छी नहीं लगी। उसने गले से अपना आईडी कार्ड उतारकर टेबल पर रखा और वहां से चली गई।

suman

This news is suman