कांग्रेस महासचिव बनीं प्रियंका, भोपाल से लड़ेंगीं लोकसभा चुनाव ?

1/23/2019 1:31:30 PM

भोपाल: लोकसभा चुनाव आते ही मध्यप्रदेश की राजनीति में बॉलीवुड एक्टर्स और बड़े नेताओं के चुनाव लड़ने को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। इसी कड़ी में भोपाल लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का नाम सामने आया है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भोपाल में अब प्रियंका गांधी के पोस्टर लगाए हैं। जिसमें उन्हें भोपाल लोकसभा सीट से टिकट दिए जाने की मांग की गई है।


प्रियंका के लिए राजधानी भोपाल में लगाए गए पोस्टरों में यह लिखा गया है कि 'परम आदरणीय प्रियंका गांधी को भोपाल लोकसभा से उम्मीदवार बनाया जाए।' साथ ही इस पोस्टर में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, राजीव गांधी और संजय गांधी के भी फोटो लगाए गए हैं। लेकिन इसको लेकर अभी तक कांग्रेस पार्टी की ओर से किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar