भारत जोड़ो यात्रा दौरान उमंग सिंघार की पत्नी से माफी मांगे प्रियंका गांधी, इंदौर भाजपा ने राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

11/24/2022 7:09:31 PM

इंदौर(गौरव कंछल): राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश में आते ही प्रदेश की सियासत गरमा गई है। भाजपा ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से दौरान कांग्रेस को इतिहास में की गई गलतियों के लिए माफ़ी मांगने को कहा। भाजपा के जिला अध्यक्ष ग्रामीण डॉ. राजेश सोनकर ने कहा कि राहुल गांधी को बाबा साहब आंबेडकर, टंट्या मामा के परिवार से माफ़ी मांगना चाहिए। भाजपा ने लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी से भी कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार की पीड़ित पत्नी के समर्थन में खड़े रहने का आह्वान किया।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इंदौर क्षेत्र में आने वाली है... ऐसे में इंदौर भाजपा हमलावर हो गई है। आरोप प्रत्यारोप के बीच भाजपा के जिला अध्यक्ष ग्रामीण डॉ. राजेश सोनकर ने कहा कि राहुल गांधी टंट्या मामा के परिजनों से मिलने वाले हैं। इस दौरान उन्हें टंट्या मामा के परिजनों से माफी मांगना चाहिए। इसी तरह कांग्रेस युवराज ने को बाबा साहेब आंबेडकर से भी कान पकड़कर माफ़ी मांगना चाहिए। कांग्रेस ने बाबा साहब को लोकसभा चुनावों में हराया और उन्हें भारत रत्न का सम्मन भी नहीं दिया।

डॉ. सोनकर ने प्रियंका गांधी से भी अनुरोध किया कि वे उमंग सिंगार की पीड़ित पत्नी के समर्थन में भी खड़ी हो। प्रियंका ने लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा दिया था। डॉ. सोनकर ने राहुल गांधी द्वारा कश्मीर में तिरंगा लहराने की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि आज कश्मीर से आतंकवाद समाप्त हुआ है और जम्मू -कश्मीर के हालात पहले की तुलना में बदले हैं। कांग्रेस ने कभी जम्मू कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त करने की कोशिश नहीं की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News