प्रियंका गांधी का जल्द होगा मध्य प्रदेश दौरा, कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय शिविर में होंगी शामिल

1/10/2020 11:50:37 AM

भोपाल(इजहार हसन खान): कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की मध्य प्रदेश आने की संभावनाएं तेज हो गई हैं। वे राजधानी में चल रहे सेवादल के दस दिवसीय राष्ट्रीय शिविर में शामिल होने आएंगी। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्त्ता खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं।



प्रियंका के दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन प्रभारी चन्द्रप्रभाष शेखर ने बताया की प्रियंका गांधी पुरे देश में संगठन को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं की मंशा है कि कांग्रेस महासचिव सेवादल के शिविर में शामिल हो। प्रियंका गांधी के शिविर में आने से कांग्रेस संगठन को प्रदेश में भी फायदा होगा।

meena

This news is Edited By meena