बेमेतरा के नवागढ़ विधानसभा में जन चौपाल लगाकर सुनी जा रही है समस्याएं, दिया जा रहा है आश्वासन

3/13/2022 1:26:33 PM

भूपेंद्र साहू (बेमेतरा): संसदीय सचिव ने जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी और उनसे रूबरू होकर निराकरण किया। नवागढ़ विधानसभा के विधायक और संसदीय सचिव गुरुदयाल सिंह बंजारे, जन चौपाल के माध्यम से लोगों से संवाद कर रहे हैं। उनकी समस्याओं को पहले सुना जा रहा है। उसके बाद उन्हें दूर कर रहे हैं। 

जन चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं 

इन दिनों जनप्रतिनिधि लगातार क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं। यहां वे बिना किसी तामझाम के सादगी पूर्ण माहौल में गांव में चौपाल लगाकर लोगों के बीच जाकर क्षेत्र और आमजन की समस्याओं को सुनने के साथ निराकरण करने का काम कर रहे हैं। वहीं ग्रामीण फरियाद और समस्या से संसदीय सचिव बंजारे को अवगत करा रहे हैं।

हरसंभव मदद और निराकरण का दिया आश्वासन 

बंजारे क्षेत्र और ग्रामीणों की मांग के अनुरूप अनुदान राशि के साथ-साथ पंचायतों में  विभिन्न विकास कार्यो की घोषणाएं की। महामाया प्रांगण झाल में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। वहीं चौपाल में ग्रामीणों का उत्साह देखने को मिला। यहां आमजन दिल खोलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए अपनी बात कही। ग्रामीणों ने खुद की समस्या के साथ गांव की समस्याओं से जनप्रतिनिधि को अवगत कराया और समस्या दूर करने की मांग की गई। वहीं ग्राम पडरभट्ठा में बरगद झाड़ के नीचे जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनी। वहीं ग्रामीण भी अपने विधायक को अपने पास पाकर बहुत खुश है।

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh