बढ़ सकती है प्रज्ञा ठाकुर की मुश्किलें, कांग्रेस सुनील जोशी मर्डर केस को करेगी रिओपन

5/18/2019 11:05:27 AM

भोपाल: विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाली साध्वी प्रज्ञा को घेरने के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार 2007 में पूर्व संघ प्रचारक सुनील जोशी की हत्या का केस दोबारा खुलवाने पर विचार कर रही है। इस बात की पुष्टि एक अधिकारी ने की है। बता दें कि इस मर्डर केस में भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं मालेगांव धमाके की आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी आरोपी थीं। जोशी की देवास कस्बे में 29 दिसंबर 2007 को हत्या कर दी गई थी।



पूर्व संघ प्रचारक सुनील जोशी मर्डर केस की जांच पहले मध्य प्रदेश पुलिस ने की। लेकिन बाद में नैशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने इस जांच का जिम्मा लिया। देवास सेशन कोर्ट और भोपाल की एनआईए अदालत में चले लंबे ट्रायल के बाद, मुकदमे की सुनवाई वापस से देवास अदालत शिफ्ट हो गई। बाद में अदालत ने 2017 की शुरुआत में सभी आरोपियों को बरी कर दिया था। वहीं, फरवरी 2017 में मामले में कानून मंत्रालय के प्रॉसिक्यूशन विंग ने सरकार को को लिखा कि गवाह व सबूत के अभाव में इसमें अपील करने की जरूरत नहीं है।
 

लेकिन अब जब प्रज्ञा ठाकुर भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी हैं तो कांग्रेस एक बार फिर केस को रिओपन कर सकती है। कानून मंत्री पीसी शर्मा ने द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि वर्तमान सरकार पूर्व में शिवराज शासन के दौरान अभियोजन द्वारा दी गई राय की समीक्षा करेगी। कानून मंत्री के मुताबिक, लीगल डिपार्टमेंट ट्रायल कोर्ट के आदेश पर विचार करेगा और जांच दोबारा से शुरू करने पर फैसला लेगा।



वहीं, प्रज्ञा के रिश्तेदार भगवान झा ने कहा कि यह कांग्रेस सरकार द्वारा डराने की कोशिश है। उनके मुताबिक, स्थानीय अदालत के फैसले के खिलाफ अपील करने का वक्त गुजर चुका है। अगर सरकार इसके बावजूद आगे बढ़ने का फैसला लेती है तो यह एक राजनीतिक निर्णय होगा। उन्होंने आगे कहा, ‘इसका मतलब यह है कि बीजेपी सरकार भी 1947 के बाद के मामले दोबारा खोल सकती है।













 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR