कर्ज से तंग आकर प्रोपर्टी डीलर ने की आत्महत्या

12/10/2018 4:02:01 PM

उज्जैन: जिले के नानाखेड़ा थाना क्षेत्र की अर्पिता कॉलोनी के रहने वाले मनोज पांडेय ने आत्महत्या कर ली। कर्ज से दबा होना ही फांसी लगाने का मुख्य कारण बताया जा रहा है। मनोज पेशे से प्रॉपर्टी डीलर हैं। इनकी की उम्र 41 साल बताई जा रही है। मनोज कर्ज से परेशान था जिसके चलते उसने रविवार शाम चार बजे घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

घटना के समय घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। पास में ही रहने वाले पड़ोसी नीलकंठ ने मनोज को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि, मनोज के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। उनके यहां आने के बाद ही घटना के स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज कर्ज को लेकर काफी तनाव में था।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar