इंदौर में स्पा की आड़ में ये क्या हो रहा है ? पुलिस को इस हालत में मिलीं लड़कियां...
2/23/2021 6:21:40 PM
इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में स्पा की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार को छापेमारी की। पुलिस ने स्पा से 12 लड़कियां और 11 लड़के पकड़े हैं। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई लड़कियों में दो विदेशी भी हैं, जो मूल रूप से थाईलैंड की रहने वाली बताई जा रही हैं।
पुलिस को लंबे समय से स्पा में चल रहे जिस्मफरोशी धंधे की जानकारी मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने आज छापेमारी कर कार्रवाई की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने स्पा मालिक व अन्य पकड़े गए लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।