काले कपड़े पहनकर शाह के खिलाफ महिलाओं का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

6/12/2018 2:23:42 PM

जबलपुर : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने जबलपुर पहुंचे। उनके दौरे से ठीक पहले पुलिस ने करीब 35 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। सभी महिलाओं पर शांति भंग कर शाह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का आरोप है।



जानकारी के अनुसार सभी महिलाएं डूमना जाने की तैयारी में हैं। उन्होंने नौदरा ब्रिज पर राजीव गांधी की प्रतिमा का माल्यार्पण किया और इसके बाद वे काली साड़ी पहनकर शाह के दौरे का विरोध करने वाली थीं। लेकिन, पुलिस ने उन्हें पहले ही गिरफ्तार कर लिया।



मामले पर जबलपुर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेखा जैना का कहना है कि उनका काले कपड़े पहनकर ये विरोध प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ है। भाजपा की सरकार को निक्कमी सरकार बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है, यही नहीं मध्यप्रदेश आज महिला अत्याचार और किसान आत्महत्या में नंबर वन हो चुका है जिसके खिलाफ उन्होंने यह विरोध प्रदर्शन किया है।

Prashar

This news is Prashar