भाजपा प्रभारी नितिन नवीन के बयान पर विरोध प्रदर्शन, रायगढ़ में युकां ने किया पुतला दहन

11/4/2022 3:52:11 PM

रायगढ(पुनीराम रजक): छत्तीसगढ़ भाजपा के शहर संगठन प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन के बयान के बाद पूरे छत्तीसगढ़ में विरोध शुरू हो गया है। रायगढ़ जिले में भी युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन के बयान तो का विरोध करते हुए उनका पुतला दहन किया। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और स्टेशन चौक तक पदयात्रा करते हुए चौक पर नितिन नवीन का पुतला फूंका युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जिला कांग्रेस कमेटी और महिला कांग्रेस के पदाधिकारी भी शामिल रहे।

इस दौरान कांग्रेस का कहना था कि नितिन नवीन को अपने इस बयान पर छत्तीसगढ़िया लोगों से माफी मांगनी चाहिए। उनके इस बयान की निंदा करते हैं। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने यहां तक कहा है छत्तीसगढ़ के खिलाफ बयानबाजी करने वाले नेताओं का छत्तीसगढ़ में प्रवेश प्रतिबंधित कर देना चाहिए। राजधानी रायपुर में पुरजोर विरोध करेगी।

meena

This news is Content Writer meena