लव जिहाद’ के लिए कानूनी व्यवस्था बनाएगी मध्य प्रदेश सरकार : चौहान

Monday, Nov 02, 2020-11:25 PM (IST)

भोपाल, दो नवंबर (भाषा) भाजपा नेतृत्व वाल उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा की सरकारों के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सोमवार को ऐलान किया कि उनकी सरकार ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानूनी व्यवस्था बनाएगी।

‘लव जिहाद’ के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में चौहान ने यहां भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से कहा, ‘‘लव के नाम पर कोई जिहाद नहीं होगा। जो ऐसी हरकत करेगा, उसे ठीक कर दिया जायेगा और उसके लिए कानूनी व्यवस्था बनाई जाएगी।’’ वह यहां पार्टी मुख्यालय में एक बैठक में शामिल होने आये थे।
पिछले सप्ताह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने भी ‘जव जिहाद’ के खिलाफ कानून लाने की घोषणा की है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Related News