Punjab Kesari MP ads

21 वर्षीय शेर की वृद्धावस्था के कारण मौत

Sunday, Nov 08, 2020-11:46 PM (IST)

भोपाल, आठ नवंबर (भाषा) यहां स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में शनिवार रात राहत केंद्र में रखे गए 21 वर्षीय शेर की वृद्धावस्था के कारण मृत्यु हो गई।

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि वन विहार में शनिवार रात राहत केंद्र में रखे गए नर सिंह शिवा की वृद्धावस्था के कारण मृत्यु हो गई। शिवा वन विहार में जम्बो सर्कस जयपुर राजस्थान से 18 मई, 2006 को लाया गया था। तब इसकी उम्र 7 वर्ष थी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में शिवा की उम्र लगभग 21 वर्ष 6 माह थी। वर्ष 2006 एवं 2010 में 15 शेर जम्बो, जैमिनी तथा राजकमल सर्कस से वन विहार को प्राप्त हुए थे। शिवा अंतिम शेर था।

अधिकारी ने बताया कि वन्य-प्राणी चिकित्सक डॉ. पूजा आचार्य एवं डॉ. सुनील तुमड़िया तथा सहायक स्टॉफ द्वारा शिवा का पोस्टमॉर्टम वरिष्ठ वनाधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। शिवा की मृत्यु का प्रथम दृष्ट्या कारण वृद्धावस्था रहा।
पोस्टमॉर्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

PTI News Agency

Related News