भाजपा ईवीएम पर निर्भर, इसलिए महंगाई पर जनता की नाराजगी से केंद्र परेशान नहीं: दिग्विजय सिंह

3/6/2021 10:05:09 PM

भोपाल, छह मार्च (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि नए कृषि कानूनों और ईंधन की बढ़ती कीमतों पर जनता की नाराजगी को लेकर केन्द्र सरकार परेशान नहीं है क्योंकि भगवा पार्टी को चुनाव जीतने के लिये ईवीएम पर भरोसा है।
केन्द्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर दिग्विजय अपनी बाजू पर काली पट्टी बांध कर शाजापुर जिले के जयहेड़ा में संवाददाता सम्मेलन कर रहे थे।
उन्होंने कहा, ‘‘ नवंबर माह में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 594 रुपये थी, जो अब बढ़कर 890 रुपये हो गयी है। केन्द्र सरकार की उज्जवला योजना के 80 प्रतिशत से अधिक लाभार्थी इसे खरीदने में असमर्थ हैं।’’ मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के शासन में पेट्रोल और डीजल पर केन्द्रीय उत्पाद शुक्ल 10 गुना तक बढ़ गया है। इससे मंहगाई में वृद्धि हुई है और लोगों को बहुत तकलीफ हो रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘लोगों के बीच नाराजगी देखकर नेता चिंतित हो जाते हैं, लेकिन भाजपा इससे प्रभावित नहीं है क्योंकि वह ईवीएम पर निर्भर है।’’

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News