तीन नये कृषि कानूनों से विदेशी कंपनियां हमारे देश के किसानों का शोषण करेंगी : दिग्विजय सिंह

3/7/2021 10:28:23 PM

भोपाल, सात मार्च (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों से विदेशी कंपनियां हमारे देश के किसानों का शोषण करेंगी।

भोपाल जिले की बैरसिया तहसील के ग्राम शाहपुर में आयोजित ‘खाट पंचायत’ में सिंह ने इन कृषि कानूनों की खामियां बताते हुए कहा, ‘‘अंग्रेजों के जमाने में ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में धंधा करने आई थी और उसने भारत में 150 साल तक राज किया। अब देश में यही हालत पैदा हो रही है। अब विदेशी कंपनियां भारत में आएंगी और किसानों का शोषण करेंगी तथा उनकी जमीनें खरीदेगी।’’
उन्होंने कहा कि वर्तमान में भी जापान की कंपनियां भारत में जमीन खरीद रही हैं और इन तीन कृषि कानूनों के आ जाने से और बड़ी-बड़ी विदेशी कंपनियां भी यहां आ जाएंगी और किसानों की जमीन खरीद लेंगी।
सिंह ने कहा कि भाजपा के गठबंधन में शामिल रहे दल ही इन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं और अकाली दल ने तो गठबंधन छोड़ दिया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि ये कृषि कानून किसान विरोधी हैं और अगर ये वापस नहीं लिए गए तो देश में किसान और खेती दोनों को खत्म कर देंगे।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

PTI News Agency

Recommended News

Related News