लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री सुखदेव पासे ने संजीवनी क्लिनिक का किया उद्घाटन

12/11/2019 4:44:22 PM

रीवा (भूपेंद्र सिंह): मध्य प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने के लिए नई पहल की शुरुआत की है। देश की राजधानी दिल्लीे में शुरू की गई मोहल्ला क्लिनिक की तर्ज पर रीवा स्थित ढेकहा वार्ड नंबर 5 में संजीवनी क्लिनिक ने बुधवार को मध्यप्रदेश के कैबिनेट एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री सुखदेव पासे ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस क्लिनिक के खुलने से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। साथ ही क्लिनिक के जरिए सामान्य ओपीडी परामर्श, गर्भवती महिलाओं की जांच और टीकाकरण और संचारी रोगों के उपचार की सेवाएं मिलेंगी। इनमें कैंसर, उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसे गंभीर रोगों की जांच की सुविधा भी रहेगी।

संजीवनी क्लिनिक के उद्घाटन समारोह में पहुंचे मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुखदेव पासे ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा की 15 साल की भारतीय जनता पार्टी की सरकार में स्वास्थ्य से संबंधित सारी सुविधाएं चरमरा चुकी थीं। साथ ही जनता की मांग थी की आम जनता को सरकार द्वारा निशुल्क इलाज उपलब्ध हो। गरीब लोग इलाज के लिए इधर- उधर भटकते थे। जिसको लेकर मुख्यमंत्री द्वारा संजीवनी क्लिनिक के माध्यम से घर पहुंच सेवा देने की शुरूआत की गई है।

 

Jagdev Singh

This news is Edited By Jagdev Singh