Punjab Kesari MP ads

शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान! स्कूल/कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

Wednesday, Sep 30, 2026-11:54 AM (IST)

MP desk: मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी अहम खबर सामने आ रही है। जहां शुक्रवार यानी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके चलते राज्य में सभी स्कूल/कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। ऐसे में छात्रों के साथ-साथ सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों की मौज लगेगी।

जानकारी के अनुसार, 2 अक्टूबर को बड़ी धूमधाम से गांधी जयंती मनाई जाएगी। देश भर में गांधी जी की शिक्षाओं को याद किया जाएगा। लोग स्वच्छता अभियानों में भाग लेते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लेंगे। इसके चलते मध्यप्रदेश में भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सभी स्कूल/कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर में छुट्टी की गई है। इसके बाद 19 से 21 अक्टूबर तक विजयादशमी (दशहरा) का मुख्य अवकाश घोषित किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News