9 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान! सभी स्कूल/कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, जानें वजह
Monday, Nov 02, 2026-02:21 PM (IST)
CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में से इस वक्त की बड़ी अहम खबर सामने आ रही है। दरअसल, सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों और स्कूली बच्चों की मौज लगी है। जी हां यहां राज्य सरकार ने 9 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है। बता दें कि गोवर्धन पूजा के कारण सरकारी छुट्टी की गई है। सभी स्कूल/कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
जानकारी के अनुसार, 9 नवंबर यानी अगले सोमवार को गोवर्धन पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके चलते राज्य शासन ने प्रदेशभर में सरकारी अवकाश का ऐलान किया है। इस दौरान सभी स्कूल/कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। जबकि इससे पहले 8 नवंबर यानी रविवार को दीपावली के पर्व की धूम देखने को मिलेगी। ऐसे में सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को दो दिन की लगातार छुट्टी की मौज लगेगी।
इससे पहले इस पर्व को ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल किया गया था। लेकिन, अब शासन ने इसमें संशोधन करते हुए इसे सार्वजनिक अवकाश में परिवर्तित कर दिया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस वर्ष यह अवकाश 9 नवंबर को रहेगा।

