अटलजी के निधन पर MP में आज सरकारी अवकाश, केंद्र ने घोषित किया सात दिन का राष्ट्रीय शोक

8/17/2018 10:53:17 AM

भोपाल : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर पूरा देश में गमगीन है। अटलजी के निधन की खबर आने के बाद केंद्र सरकार ने सात दिन का राष्ट्रीय शोक और राज्य सरकार ने शुक्रवार यानी आज का शासकीय अवकाश घोषित किया है।

सात दिनों तक राष्ट्रीय शोक घोषित रहने तक से प्रदेश में सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे और तिरंगा आधा झुका रहेगा। साथ ही प्रदेश के सभी सरकारी कॉलेजों और स्कूलों की छुट्टी रहेगी। बता दें कि देश के पूर्व पीएम अटलजी का गुरूवार शाम दिल्ली एम्स में निधन हो गया था, वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। एम्स ने एक बुलेटिन जारी कर उनके निधन की खबर दी थी। इसके बाद राज्य शासन ने शुक्रवार को शासकीय अवकाश घोषित कर दिया।

वहीं प्रदेश के मुख्मंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा सहित प्राथमिकता वाला 'मिल बांचे' कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया। मिल बांचे कार्यक्रम के स्थगित होने की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने जारी की है। बता दें कि 'मिल बांचे' कार्यक्रम के तहत सरकारी अधिकारियों को प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जाकर बच्चों की क्लास लेनी थी।

 

Prashar

This news is Prashar