खजुराहो के पांच सितारा होटल में पंजाब की महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
1/4/2020 12:51:03 PM
छतरपुर (राजेश चौरसिया): मध्य प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध पर्यटनस्थल खजुराहो में एक महिला पर्यटक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। जहां कविता जैन पति बृजेंद्र कुमार जैन उम्र 64 वर्ष, लोगोवाल जिला संगरूर पंजाब की 12 दिसम्बर को 4 बजकर 11 मिनट पर खजुराहो के पांच सितारा होटल रेडिसन में अज्ञात कारणों से मौत हो गई थी।
महिला फाॅरेस्ट डिपार्टमेंट की रिटायर्ड अधिकारी थी जो सर्दियों की छुट्टियां मनाने परिवार के साथ खजुराहो आई हुई थी। मौत का कारण क्या है यह अब तक अज्ञात और जांच का विषय बना हुआ है। इससे पहले भी कई इंडियन एवं विदेशी पर्यटकों की होटल रेडिसन खजुराहो में संदिग्ध हालातों में मौतें हो चुकी हैं।