जबलपुर रेल मंडल में चौगुनी हो रही विकास की गति, DRM विवेकशील के मार्गदर्शन में रेलवे टीम एक्टिव

5/12/2023 8:03:23 PM

जबलपुर (विवेक तिवारी): जबलपुर रेल मंडल आधुनिक सुख सुविधाओं के साथ यात्रियों को यात्रा में राहत दे रहा है। साथ ही अपने आय में भी लगातार वृद्धि कर रहा है। बेहतर मैनेजमेंट के साथ जबलपुर मंडल कई कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। जबलपुर रेल मंडल के डीआरएम विवेक शील लगातार रेल मंडल में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं जिसके चलते मंडल में लगातार आय बढ़ती जा रही है। डीआरएम विवेक शील ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए जबलपुर रेल मंडल की उपलब्धियों को साझा किया।

111 स्टेशन में विकास की गति

जबलपुर रेल मंडल में वर्तमान में 111 स्टेशन है जो कि 06 श्रेणियों मे विभाजित है जिसमें से जबलपुर स्टेशन मंडल का एनएसजी 2 श्रेणी का है जिसका निर्धारण एक वर्ष में 100 से 500 करोड़ रूपये के बीच कि आय तथा एक से दो करोड़ यात्रियों कि संख्या के आधार पर किया गया है।

जबलपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 मे यात्री आय में 780 करोड़ तथा मालभाड़ा लादान से 3325 करोड़ रूपये इस तरह कुल 4254 करोड़ रूपए की आय अर्जित की है जो कि गत वर्ष कि तुलना से 34 प्रतिशत अधिक हैं। इसी तरह मंडल के खान-पान लाइसेंसी से आय 937 लाख, पार्किंग से 448 लाख तथा नान फेयर रेवेन्यू से आय 1021 लाख अर्जित की है।

इसी तहर मंडल के वित्त विभाग ने वित्तीय जांच से 183 करोड़ रूपये कि बचत की है। अधोसंरचना के विकास के तहत पांच नए ओवर ब्रिज तथा आठ नए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया है। इसी तरह पिछले एक वर्ष में आठ नई यात्री गाड़ियां प्रारम्भ हुई जिसमें 24 अप्रैल को रीवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रीवा से चलकर जबलपुर होकर सिवनी, छिंदवाड़ा मार्ग से इतवारी जाने वाली यात्री गाड़ी नं. 11756/55 प्रमुख है। इसी तरह यात्री की सुविधाओं के लिए 17 जोड़ी यात्री गाड़ियों मे 06 जनरल तथा 21 वातानुकूलित कोचों की स्थाई वृद्धि की गई है।

मंडल में यात्री सुविधाओं के लिए 13 स्टेशनों पर कोच गाइडेंस सिस्टम 9 स्टेशनों पर रिटायरिंग रूम 24 में पार्किंग सुविधा, 11 में 257 सीसीटीवी के साथ सुरक्षा तथा 7 स्टेशनों पर आचल कक्ष बनाये गए है। यात्रियों की त्वारित शिकायत के लिए एक वर्ष मे 42580 शिकायतों, सुझावों का निराकरण शिकायत मिलने के 52 मिनट के अंदर किया गया हैं। इसी तरह 2357 यात्रियों को यात्रा के दौरा अस्वस्थ होने पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं।

मंडल द्वारा स्वच्छता, खान-पान, गाड़ियों के समय पर परिचालन आदि पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

ये सभी कीर्तिमान मंडल रेल प्रबंधक विवेकशील के साथ ही एडीआरएम दीपक कुमार गुप्ता, सीनियर डीसीएम विश्व रंजन, डीसीएम सुनील श्रीवास्तव, एसीएम नितेश सोने, पंकज दुबे, गुन्नार सिंह के सहयोग से रचे जा रहे है।

meena

This news is Content Writer meena