कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग, सीबीआई पर सवाल नहीं उठाना चाहिए-प्रभात झा

12/2/2018 6:51:21 PM

भोपाल: प्रदेश में मतदान के बाद से ईवीएम को लेकर घमासान मचा हुआ है। राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में कांग्रेस के कार्यकर्ता स्ट्रॉंग रूम के बाहर पहरेदारी कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं द्वारा भी आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कांग्रेस पर हमला बोला है। झा ने कहा है, कि कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग, सीबीआई पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। कांग्रेस संवैधानिक संस्था भारत निर्वाचन आयोग पर बिना किसी आधार पर आरोप लगा रही है।

बीजेपी उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि, जब चुनाव आयोग कह चुका है कि, ईवीएम में कोई गड़बड़ी नही हो सकती, तो कांग्रेस के मित्रों को मानना चाहिए। कांग्रेस को भारत के लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आना चाहिए। कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग, सीबीआई पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। प्रभात झा ने कहा कि, अब देश मे 'वन नेशन-वन इलेक्शन' की बहुत जरूरत है। मानव संसाधन को बचाने के लिए अब देश की जनता को आगे आना होगा। कांग्रेस राजनीति करे, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं से हट कर करें। हाल ही में भोपाल के स्ट्रॉंग रूम में डेढ़ घंटे के लिए एलईडी बंद हो जाने के बाद से कांग्रेस लगातार चुनाव आयोग से ईवीएम की सुरक्षा की मांग कर रही है।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar