Video: बेंगलुरु में बागी विधायकों की दो टूक, कहा- हम दिग्विजय सिंह से नहीं मिलना चाहते

3/18/2020 4:23:19 PM

भोपाल/ बेंगलुरु(इजहार हसन खान): कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की बेंगलुरु में हिरासत में लिए जाने के बाद जहां एक ओर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है, तो वहीं दूसरी ओर बागी विधायकों ने वीडियो जारी कर किसी से भी न मिलने की बात कही है। दरअसल, मध्य प्रदेश में मचा सियासी बवाल बेंगलुरु में पहुंच गया है। दिग्विजय सिंह कांग्रेस से खफा विधायकों और मंत्रियों से मिलने बेंगलुरु गए थे। विधायकों की सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने उन्हें मिलने नहीं दिया गया तो वे रमाडा होटल के बाहर ही धरने पर बैठ गए और पुलिस ने बिना परमिशन धरने पर बैठने पर दिग्विजय समेत सभी मंत्रियों-विधायकों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद दिग्विजय ने कर्नाटक पुलिस और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए और अमरण अनशन की घोषणा कर दी है।



वहीं दूसरी ओर वहां मौजूद विधायकों ने वीडियो के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि वे दिग्विजय सिंह से नहीं मिलना चाहते। इसी के साथ उन्होंने कर्नाटक पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पूरे घटनाक्रम के बाद होटल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जारी किए गए वीडियो में विधायक बिसाहूलाल सिंह, मनोज चौधरी, रक्षा सरोनिया, राजवर्धन सिंह, रघुराज सिंह कंसाना, ने कहा है कि हमें किसी से नहीं मिलना। हम अपनी इच्छा से यहां आए है और हमें किसी ने बंधक नही बनाया। हमने अपना इस्तीफा दे दिया है अब कहने सुनने का सवाल ही पैदा नहीं होता।

meena

This news is Edited By meena