IAS ऑफिसर राघवेंद्र कुमार सिंह बने CM मोहन यादव के प्रमुख सचिव, मनीष रस्तोगी की छुट्टी

12/16/2023 3:56:08 PM

भोपाल: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी राघवेंद्र कुमार सिंह को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। इसके लिए शुक्रवार रात आदेश जारी किया गया। सरकारी आदेश के अनुसार, 1997 बैच के आईएएस अधिकारी सिंह 1994 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष रस्तोगी का स्थान लेंगे।

रस्तोगी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रमुख सचिव थे। सिंह इस पद पर नियुक्त होने से पहले खनन विभाग के प्रधान सचिव थे। उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव ने 13 दिसंबर को मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पूर्व सीएम शिवराज सिंह की सरकार में राघवेंद्र सिंह जनसंपर्क के प्रमुख सचिव के रूप में कार्य किए थे। चुनाव से कुछ महीने पहले ही उन्हे खनिज विभाग में भेजा गया था।

meena

This news is Content Writer meena