राहुल गांधी ने निभाया इंदौर की छात्रा से किया वादा, कांग्रेस बोली- ‘खामोश खड़े रहते हैं, लेकिन जो बड़े हैं, वो बड़े रहते हैं’
Tuesday, Nov 03, 2026-01:18 PM (IST)
इंदौर (सचिन बहरानी) : मध्य प्रदेश के इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी ने एक छात्रा के इलाज की जवाबदारी ली थी। राहुल गांधी ने अपना वादा निभाते हुए छात्रा से किया वादा निभाया और उसका इलाज करवाया है। दरअसल, छात्रा को बचपन में आंख में चोट लग जाने के बाद परेशानी थी। राहुल गांधी ने वादा भी निभाया और अब छात्रा पूरी तरह स्वस्थ है। उसका सफल इलाज हो चुका है और वह वापस अपने घर लौट आई है।
कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा- वादे सिर्फ करने के लिए नहीं होते, निभाने भी होते हैं! और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसे एक बार फिर करके दिखाया है! इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी जी ने छात्रा प्रियंका की आंखों का ईलाज करने का वादा किया था! राहुल ने कार्यक्रम में बाद अपना वादा याद रखा और बहन प्रियंका के उपचार की व्यवस्था को मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने लगातार समन्वय किया और बहन प्रियंका का सफल इलाज पूरा हुआ। वह घर लौट आई है। कांग्रेस केवल वादे नहीं करती, संवेदना और सहानुभूति के साथ उन्हें पूरा करती है। राहुल गांधी की संवेदना को एक शेर समर्पित है। ये अलग बात है कि ख़ामोश खड़े रहते हैं, फिर भी जो लोग बड़े हैं, वो बड़े रहते हैं।
वादे सिर्फ करने के लिए नहीं होते, निभाने भी होते हैं! और नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी ने इसे एक बार फिर करके दिखाया है! इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के दौरान श्री राहुल गांधी जी ने छात्रा प्रियंका की आँखों का ईलाज करने का वादा किया था! राहुल जी ने कार्यक्रम में बाद अपना वादा याद रखा और बहन प्रियंका के उपचार की व्यवस्था को मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी ने लगातार समन्वय किया और बहन प्रियंका का सफल इलाज पूरा हुआ। वह घर लौट आई है। कांग्रेस केवल वादे नहीं करती, संवेदना और सहानुभूति के साथ उन्हें पूरा करती है। राहुल गांधी जी की संवेदना को एक शेर समर्पित है। ये अलग बात है कि ख़ामोश खड़े रहते हैं, फिर भी जो लोग बड़े हैं, वो बड़े रहते हैं।
— MP Congress (@INCMP) November 3, 2026

