राहुल गांधी की डॉक्टराइन वीडियो पोस्ट कर फंसे शिवराज, कांग्रेस ने की शिकायत

5/17/2019 1:04:58 PM

भोपाल: पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के एक डॉक्टराइन वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करके मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। शिवराज सिंह द्वारा पोस्ट इस वीडियो की शिकायत कांग्रेस ने सायबर क्राइम सेल में की है। हालांकि बाद में शिवराज सिंह चौहान ने इस पर सफाई भी पेश की है।



जानकारी के अनुसार, शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए एक मारफिंग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस हमलावर हो गई। उसने साइबर क्राइम सेल में शिकायत कर शिवराज के ख़िलाफ कार्रवाई की मांग की।



दरअसल इस वीडियो में राहुल गांधी एमपी के मुख्यमंत्री कमलनाथ की जगह किसी दूसरे का नाम लेते सुनाई दे रहे हैं। असलियत में ये वीडियो डॉक्टराइन है। इसमें एडिटिंग के ज़रिए छेड़छाड़ की गई है। लेकिन शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो को परखे बिना अपने टविटर हैंडल पर शेयर कर राहुल गांधी पर तंज कस दिया। जिससे सियासी बवाल मचा हुआ है।

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR