8 फरवरी को प्रदेश दौरे पर होंगे राहुल गांधी, करेंगे किसान सभा को संबोधित

1/20/2019 11:41:49 AM

भोपाल: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आठ फरवरी को भोपाल के जंबूरी मैदान में किसान आमसभा को संबोधित करेंगे। राहुल के इस दौरे को 2019 लोकसभा के चुनाव का आगाज माना जा रहा है। कांग्रेस का फोकस इस वक्त सिर्फ और सिर्फ किसानों पर है क्योंकि किसानों की कर्जमाफी के मुद्दे पर ही तीन राज्यों में लंबे समय बाद कांग्रेस की सरकार बनी है। 



प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कर्जमाफी का एक और मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है। कांग्रेस कर्जमाफी को कैश कराने की तैयारी में है। जिसको लेकर केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कृष्णा राज ने कहा है कि 'कांग्रेस ने 70 साल तक देश में शासन किया। इसके बाद भी किसान क्यों कर्जे में हैं ? किसानों की दुर्दशा के लिए कौन जिम्मेदार है ? इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार है' केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2022 तक देश के किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। इस नीति पर चलते हुए मोदी सरकार ने स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों से भी अधिक करते हुए किसानों को उनकी लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य दिलाने का काम किया है, ताकि वे आत्मनिर्भर हो जाएं। बता दें कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों के बाद राहुल गांधी का यह पहला प्रदेश दौर होगा। 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar