नीमच में बरसे राहुल, कहा- शिवराज के भाई का हुआ था कर्जमाफ, मंच से दिखाए सबूत

5/14/2019 4:08:03 PM

नीमच: कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। वे कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में सभा करने नीमच पहुंचे। उन्होंने कर्जमाफी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा- शिवराज कहते हैं की मध्यप्रदेश में किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ लेकिन उनके दो रिश्तेदारों का कर्जमाफ हुआ। राहुल गांधी ने मंच पर कमलनाथ को बुलाया और कर्जमाफी के दस्तावेज मांगे। राहुल गांधी ने मंच से दस्तावेज यानी कर्ज माफी के सबूत दिखाते हुए कहा ये देखिए शिवराज सिंह चौहान के भाई का कर्ज माफ हुआ है। इस दौरान राहुल ने शहीदों और गोलीकांड का भी मुद्दा जोर-शोर से उठाया।

ये कही खास बातें

  • कोई भी किसान कर्जा न लौटाने के लिए 2019 के चुनाव के बाद कर्जा न लौटाने के लिए जेल में नहीं डाला जाएगा।
  • किसानों के लिए अलग से बजट पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा।
  • 25 करोड़ परिवारों को कांग्रेस 6 हजार रुपया महीना देगी। जिसे न्याय योजना का नाम दिया जाएगा।
  • सबसे पहले अनिल अंबानी की जेब से पैसा निकालूंगा, फिर नीरव मोदी और माल्या से पैसा लूंगा। इनसे लिए पैसे को न्याय योजना में डाला जाएगा।
  • सारे पैरामिलिट्री फोर्सेस के जवानों को 2019 के चुनाव के बाद शहीद का दर्जा मिलेगा।

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR