जबलपुर नगर निगम इंजीनियर के घर EOW की Raid, आय से 203 गुना संपत्ति मिली

8/3/2022 1:45:02 PM

जबलपुर(विवेक तिवारी): जबलपुर नगर निगम के असिस्टेंट इंजीनियर आदित्य शुक्ला के निवास पर ईओडब्ल्यू ने छापेमारी की है। आय से अधिक संपत्ति मामले में सहायक यंत्री पर ई ओ डब्ल्यू ने यह कार्रवाई की है। जबलपुर एवं सागर की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। अब तक की जांच में इंजीनियर के पास करोड़ों रुपए की आय से अधिक संपत्ति होने का खुलासा हुआ है। 

टीम ने नगर निगम के असिस्टेंट इंजीनियर आदित्य शुक्ला के जबलपुर स्थित रतन नगर निवास पर छापेमारी की। जबलपुर ईओडब्ल्यू एसपी देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत के अनुसार, कार्रवाई में टीम को उनके घर पर आय की तुलना में 203 गुना अर्जित संपत्ति मिली है।



इसमें रतन नगर में 3900 स्क्वायर फीट की जमीन पर बना आलीशान बंगला, 3 लग्जरी कार , बुलेट बाइक और स्कूटर, बैक में करीब साढ़े 6 लाख की राशि, 1500 स्क्वायर फीट की पैतृक जमीन पर बने पुराने मकान को तोड़कर बनाया नया आलीशान मकान शामिल है।

meena

This news is Content Writer meena