जबरन देह व्यापार कराने की शिकायत पर भाजपा नेता के होटल पर छापेमारी, गिरफ्तार, एक फरार

Monday, Jun 02, 2025-06:10 PM (IST)

जबलपुर (विवेक तिवारी) : जबलपुर में 2023 में काम की तलाश में असम से आई युवती को बंधक बनाकर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया और शीतल दुबे के द्वारा जबरन अपने अतिथि होटल में देह व्यापार कराया जा रहा था। जहां जैसे तैसे पीड़ित युवती ने इसकी शिकायत गढ़ा थाने में की जिसके बाद गढ़ा थाना पुलिस ने अतिथि होटल में छापा मार कार्रवाई करते हुए होटल संचालक भाजपा नेता अतुल चौरसिया को गिरफ्तार किया।

PunjabKesari

वही शीतल दुबे पुलिस की सूचना मिलते ही फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित युवती 2023 में काम की तलाश में असम से जबलपुर आई थी। इस दौरान शीतल दुबे ने युवती को भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया के अतिथि होटल गढ़ा में काम पर लगवा दिया। जिसके बाद दोनों ने जबरन युवती से देह व्यापार कराना शुरू कर दिया।

PunjabKesari

विरोध करने पर जान से मारने की धमकियां दी जाने लगी। 2 साल बाद जैसे तैसे युवती ने बाहर निकलकर थाने में शिकायत की जिसके बाद होटल में रेड कार्रवाई कर अतुल चौरसिया को गिरफ्तार किया गया है। वही शीतल दुबे की तलाश जारी है। वही मामले की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News