स्टेशन पर उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव,अपर कलेक्टर की गाड़ी भी तोड़ी

9/6/2018 7:00:55 PM

रीवा : सवर्ण आंदोलन के तहत प्रदेश में पुलिस हाई अलर्ट पर रही। CM हाउस, बीजेपी कार्यालय,मंत्रालय और गृह मंत्री के बंगले पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम थे। प्रदेश के ज़्यादातर जिलों में धारा 144 लागू रही। कंट्रोल रूम से सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग की गयी। वहीं रीवा में रेलवे स्टेशन पर उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। उपद्रवियों को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठी चार्ज कर दिया।  बंद समर्थक रीवा- नई दिल्ली ट्रेन रोकने की कोशिश कर रहे थे। उपद्रवियों ने अपर कलेक्टर की बोलेरो गाड़ी मे तोड़फोड़ कर दी। 
बंद के दौरान भिंड में आंदोलनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। प्रदर्शनकारी यहां टायर रखकर हाईवे पर ट्रैफिक जाम की कोशिश कर रहे थे। जैसे ही पुलिस पहुंची उन्होंने पथराव शुरू कर दिया।  बाद में पुलिस ने सबको खदेड़ दिया। हरदा में कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष सहित 50 से ज़्यादा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये लोग धिक्कार यात्रा के जरिए मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे थे।

 

suman

This news is suman