मध्य प्रदेश के 9 जिलों में बाढ़ और 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Friday, Jul 26, 2024-09:13 PM (IST)

भोपाल। (विनीत पाठक): मध्यप्रदेश में मानसून मेहरबान है। पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। कहीं बाढ़ के हालात भी हैं। प्रदेश के सभी प्रमुख नदी और नाले ऊफान पर बताए जाते हैं। कई जिलों के लोगों का जन जीवन बारिश से अस्त व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने 24 घंटे के दौरान 9 जिलों में बाढ़ का अलर्ट और 22 जिलों में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के सीहोर, रायसेन, राजगढ़, आगर मालवा, सागर, मंदसौर, नीमच और अशोकनगर में अलर्ट जारी किया गया है। 

PunjabKesari
प्रदेश में औसत से एक प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। प्रदेश के निवाड़ी, टीकमगढ़, सीहोर, रायसेन, खरगोन, खंडवा, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह धार, इंदौर, देवास, राजगढ़, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, मंडला, बुरहानपुर में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत प्रदेश के अन्य जिलों में गरज-चमक, हल्की बारिश और आंधी का दौर जारी रहेगा।।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News