प्रदेश में बारिश ने बरसाया कहर, इन जिलों में अलर्ट जारी

9/9/2018 11:24:21 AM

भोपाल : प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है| शिवपुरी और डिंडोरी जिले में भारी बारिश ने अपना कहर बरसाया है| कई गांव डूबने की कगार पर हैं, वहीं नदियां उफान मार रही है| कई जगहों पर लोगों के बहने और उफनती नदी में फंसने के मामले सामने आये हैं| प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई हैं| मौसम विभाग के अनुसार बारिश का यह सिलसिला अभी जारी रहेगा| अगले 24 घंटे कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है|  बालाघाट, कटनी, शहडोल, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडोरी समेत आसपास के जिलों में भी तेज बारिश हुई। नर्मदा सहित कई सहायक नदियों के उफान पर हैं। वहीं गुना में भी तेज बारिश से कई इलाकों में बुरे हाल हैं|

डिंडौरी में हालात बेहद खराब हो गए है। आस-पास के इलाकों में लगातार तेज बारिश के  बिलगढ़ा बांध के 9 गेट खोले गए है।वही गेट खोले जाने के कारण सिलगी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। हालात बाढ़ जैसे बने हुए है। पानी पुल से करीब चार फीट ऊपर बह रहा है। जबलपुर-अमरकंटक राज्यमार्ग में यातायात प्रभावित हुआ है। नर्मदा भी अपने खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नर्मदा नदी के तट पर बने कई मंदिर औऱ किनारे बने मकानों में पानी भर गया है। नर्मदा का जलस्तर बढ़ता देख प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर तैनात कर दिया है।
इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के नीमच, मंदसौर, उज्जैन, रतलाम, आगर, शाजापुर, देवास, शिवपुरी, श्योपुरकलां और गुना जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद, ग्वालियर और चंबल संभाग के कई जिलों में रिमझिम बारिश हो सकती है। 

 

 

 

 

suman

This news is suman