MP में मौसम के बदलते तेवर, बारिश ने दी गर्मी से राहत, आकाशीय बिजली ने ली 4 लोगों की जान

6/3/2019 9:33:17 AM

इंदौर: प्रदेश में एक बार फिर से मौसम ने अपना मिजाज बदला है। रविवार को कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई कई जगह आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे। हालांकि प्रदेश में पड़ रही तेज गर्मी के चलते मौसम विभाग ने रेड व ऑरेज अलर्ट जारी किया था। कई दिनों बाद अचानक बदले इस मौसम से जहां एक तरफ गर्मी से राहत मिली वहीं अकाशिय बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई।

तेज आंधी व बारिश से महेश्वर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक नुकसान हुआ। खरगोन के मंडलेश्वर में बड़े बड़े ओले गिरे। बागोद क्षेत्र में आंधी से पेड़ उखड़ गए, वहीं मकानों की दीवारें गिर गई और टीन की चद्दरें उड़ गई। बिजली गिरने से बागोद के 55 वर्षीय राजू मराठा, 14 वर्षीय शुभम निवासी टेमला, 22 वर्षीय सावन पिता सीतराम निवासी खराड़ी और देवास के पाडल्या निवासी 19 वर्षीय बबलू रावत की मौत हो गई। डीपी, बिजली के खंभे गिर गए। 4 मवेशियों की भी मौत हो गई। गोदाम में रखी खाद की 150 बोरियां व 50 क्विंटल गेहूं भी भीग गया।

 

 

 

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR